फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   two boy death in ganga rever

कौशांबी में नहाने गए दो युवक गंगा में डूबे

Sun, 09 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 09 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
two boy death in ganga rever
क्राइम
कोखराज के सिहारी गांव के दो युवक शनिवार की दोपहर गंगा नदी की गोद में समा गए। दोपहर साथियों के साथ वह गांव के सामने स्थित गंगा नदी में नहाने गए थे। हादसे के बाद साथियों ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों का खासा मजमा लग गया। परिजन भी रोते-बिलखते हुए आ गए। चार घंटे बाद गोताखोरों ने शव निकाला तो हाहाकार मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


   कोखराज थाना क्षेत्र के  सिहोरी गांव निवासी फरहान (21) पुत्र मुकीम अहमद और मुस्तकीम उर्फ गोसे (18) पुत्र असद उल्ला गांव के अन्य साथियों के साथ गांव के सामने स्थित गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे। सिहोरी पुल के नीचे नदी किनारे पहुंचते ही एक साथ सभी युवकों ने नदी में छलांग लगा दी। इसी दौरान फरहान और मुस्तकीम गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। साथियों को नदी में डूबता देख साथ रहे अन्य युवकों ने शोर मचाया। दो युवक गांव की ओर दौड़े और ग्रामीणों को सूचना दी। बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे इकट्ठा हुए। फरहान और मुस्तकीम को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन वह युवकों की जान नहीं बचा सके। परिजनों के साथ घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद गोताखोरों को नदी में उतारा। जाल डालकर शवों की खोजबीन की गई। करीब पांच बजे दोनों के शवों को गोताखोरों ने खोज निकाला। शव नदी किनारे लगाया गया तो परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े।
विज्ञापन


युवकों के घरों में मातम
गंगा नदी की गोद में समाने वाले फरहान और मुस्तकीम के घरों में मातम पसरा हुआ है। शनिवार दोपहर दोनों अपने साथियों के साथ हंसी-खुशी गंगा नदी में नहाने गए थे। उन्हें क्या पता था कि नदी में उनकी मौत इंतजार कर रही है। फरहान ओर मुस्तकीम नहाते समय गहरे पानी में चले गए थे। इससे दोनों डूबे, हालांकि साथियों ने बचाने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। दोनों के घरों में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग भी इनकी मौत से गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed