फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   train accident kaushambi area

ट्रेन से गिरने से दरोगा की मौत

Fri, 12 May 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 12 May 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
train accident kaushambi area
क्राइम
फतेहपुर जीआरपी में तैनात दरोगा उपेंद्र सिंह तोमर की बुधवार रात ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वह इलाहाबाद से फतेहपुर जा रहे थे। हादसा मनोहरगंज रेलवे स्टेशन के समीप हुआ।  
विज्ञापन

बागपत के बसौली (रताला) निवासी उपेंद्र सिंह तोमर (35) फतेहपुर जीआरपी में उपनिरीक्षक थे। चार दिन पहले फतेहपुर से उनका तबादला हो गया था। बताया जाता है कि इसकी जानकारी होने पर बुधवार को वह इलाहाबाद में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों से मिलने गए थे। शाम को कानपुर जाने वाली इंटरसिटी से वह वापस फतेहपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


मनोहरगंज रेलवे स्टेशन के समीप अचानक पता नहीं कैसे वह ट्रेन से नीचे गिर पड़े। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोखराज थाने और मूरतगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में उनको मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। मगर देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके पर्स में मिले पैनकार्ड व विभाग के आईकार्ड से उनके शव की शिनाख्त की। इसके बाद फतेहपुर और इलाहाबाद जीआरपी को घटना की सूचना दी। इलाहाबाद से आए जीआरपी के अधिकारी शव लेकर चले गए। उपेंद्र मां-बाप की इकलौती संतान थे। उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। एक साल पहले ही उनका विवाह हुआ था। हादसे की खबर मिलने पर पत्नी रेनू रिश्तेदारों के साथ इलाहाबाद पहुंची। पति की मौत से रेनू का रो-रो र बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed