{"_id":"6a933b3e894f0f7d7f051f13","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157863-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौली गांव के पास शनिवार की सुबह कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार विशाल उर्फ गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाबू का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे रतनलाल शर्मा ने बताया कि उसका फुफेरा भाई विशाल उर्फ गुड्डू शनिवार की सुबह किसी काम से बाइक लेकर अपने साथी बाबू के साथ बड़ौत गए थे। सुबह करीब नौ बजे वहां से वापस घर आने लगे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जैसे ही बड़ौली के पास पहुंचे तो पीछे आए कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाबू घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल बाबू का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। परिजन बाबू को निजी अस्पताल में ले गए। विशाल चार भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। तीन साल पहले अग्निशमन विभाग में संविदा की नौकरी छोड़कर घर में रहने लगे थे। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कैंटर का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।