{"_id":"6a933c0495b81a1d1b062261","slug":"dilapidated-roof-collapsed-rumors-of-a-cylinder-explosion-spread-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23282-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जर्जर छत भरभराकर गिरी, सिलिंडर फटने की फैली अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जर्जर छत भरभराकर गिरी, सिलिंडर फटने की फैली अफवाह
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के कच्चा बलराम नगर की गली नंबर-13 में शुक्रवार सुबह एक मकान की पुरानी और जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से तेज आवाज हुई। इसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने छत गिरने के साथ सिलिंडर फटने और मकान में लोगों के दबे होने की सूचना डायल-112 पर दे दी। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि मकान मालिक सतीश कुमार पुत्र जयकुमार शर्मा की छत काफी पुरानी और जर्जर थी। इसी वजह से वह अचानक गिर गई। जांच में सिलिंडर फटने की बात पूरी तरह गलत पाई गई। पुलिस के अनुसार मकान में बादल पुत्र इकबाल किराये पर रहता था। हादसे के दौरान बादल को हल्की चोट आई। लोगों ने घायल बादल को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से इलाज के बाद बादल को छुट्टी मिल गई है। मकान में बंधी मकान मालिक की भैंसों को भी मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसीपी ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।