फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Controversy follows accident; report of robbery turns out to be false.

Amroha News: हादसे के बाद विवाद, लूट की सूचना निकली गलत

Sun, 30 Aug 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 30 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Controversy follows accident; report of robbery turns out to be false.
बछरायूं। थाना क्षेत्र के जाटों वाली के पास लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में लूट की घटना नहीं मिली। जांच में सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में विवाद की बात सामने आई।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह ने बताया कि ढाको वाली निवासी रवि अपने बहनोई नरोत्तम निवासी चक लाठीरा, हापुड़ के साथ बाइक से लौट रहा था। रास्ते में शराब पीने के बाद जाटों वाली के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर शोएब, आरिफ, मतलब और दो अन्य लोग सवार थे। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आगे चले गए।
विज्ञापन

आगे सड़क खराब और अंधेरा होने के कारण बाइक गिरने से शोएब और आरिफ घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने चार हजार रुपये, सोने की हसली और चांदी की तगड़ी लूटे जाने की सूचना दी। पुलिस जांच में लूट की बात गलत निकली। विवाद के दौरान मोबाइल गिरने की बात सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed