{"_id":"58a1fed94f1c1b5733d85198","slug":"tractor-trolly-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल-करारी मार्ग में बंधुरी गांव के समीप सोमवार को बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। ट्राली के पहिए के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत नाजुक बनी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
करारी के नयागंज निवासी गुलाब विश्वकर्मा (35) पुत्र शिव प्रसाद विश्वकर्मा वेल्डिंग का काम करके परिजनों का पालन पोषण करता था। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे वह मोहल्ले के ही मुकेश विश्वकर्मा (27) के साथ बाइक से कनैली जा रहा था। जैसे ही वह बंधुरी गांव के समीप पहुंचा। सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे मुकेश छिटक कर दूर जा गिरा, जबकि गुलाब ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। ट्राली का पहिया चढ़ने से गुलाब को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर रहे लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल एंबुलेंस से भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने गुलाब को मृत घोषित कर दिया। घायल मुकेश का इलाज चल रहा है। गुलाब की मौत की खबर परिजनों को मिली तो हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।