{"_id":"5a4118f74f1c1bcf6d8b61bb","slug":"thif-in-kaithipar-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथीपर गांव में बरपा चोरों का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैथीपर गांव में बरपा चोरों का कहर
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथीपर गांव में रविवार की रात बेखौफ चोरों ने जमकर तांडव किया। एक ही रात चोरों ने तीन घरों से नगदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। भुक्तभोगियों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कैथीपर गांव निवासी सिद्दीक पुत्र जमाल रविवार रात घर के भीतर बंद कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोरों ने बक्से से 20 हजार नगदी समेत करीब चालीस हजार का गहना पार कर दिया। यहां के बाद चोरों हरून के घर सेधमारी की। उसके मां के बक्से से सात हजार रुपए निकाल लिया। जाते-जाते चोर पड़ोसी रामसरन के घर से देशी घी का डिब्बा उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की घटना से गांव में दहशत पसर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर लेकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।