फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   thief crime

चोर-बदमाशों में नहीं रहा खाकी का खौफ

Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
thief crime
crime
दोआबा में हर रोज चोरों का कहर बरप रहा है। बेखौफ चोर एक के बाद एक मकान-दुकान खंगाल रहे हैं। चोर-बदमाशों में खाकी का तनिक भी खौफ नहीं रह गया है। डेढ़ महीने के भीतर चोरों ने नगदी समेत करीब बीस लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। मौका-मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है। वारदातों का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस गश्त की सारी सच्चाई उजागर हो गई है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होने से चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


     जिले में चोर-बदमाशों का कहर लगातार बरप रहा है। पुलिस और चोर का खेल चरम पर पहुंच चुका है। साल-दो साल में एक दो चोरी की वारदातों का खुलासा कर पुलिस अपनी पीठ खुद थपथपा लेती है। बेखौफ चोरों का गिरोह मकान-दुकान खंगाल कर लाखों का वारा न्यारा रोजाना कर रहा है। डेढ़ महीने में ही देखे तो चोरों ने बीस सेे अधिक मकान-दुकान खंगाल चुके है। इस दौरान चोरों के हाथ नगदी समेत करीब 20 लाख रुपये के गहने, बर्तन, कपड़े आदि लगा है। ताबड़तोड़ हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा तो दूर पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने से भी दूर भागती रहती है। जिले की पुलिस पर खाकी का खौफ तनिक भी नहीं दिख रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र का कहना है कि आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाए जाने का निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed