फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   thief clean's the farmer's house

किसान का घर खंगाल ले गए चोर

Sat, 23 Dec 2017 11:51 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
दरियापुर गांव में शुक्रवार रात बेखौफ चोर किसान का घर खंगाल ले गए। सेंध लगाकर भीतर घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब 50 हजार की संपत्ति पार कर दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी धंधू प्रसाद किसान है। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सोया था। रात घर के पीछे नकब काटकर घुसे चोरों ने दो हजार नगदी के साथ बर्तन, कपड़ा, खाद्यान्न, गहने आदि करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। घर का बिखरा सामान देख लोग सन्न रह गए। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं होने से बेखौफ चोर रोजाना मकान-दुकान खंगाल रहे हैं। इसे लेकर गांव के लोग डरे-सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed