फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man with the pistol drove

दबंगों ने युवक को तमंचा लेकर दौड़ाया

Thu, 22 Jan 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 22 Jan 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। रास्ते के विवाद को लेकर चरवा के शेखपुर रसूलपुर गांव में मंगलवार की शाम मारपीट के बाद दबंगों ने युवक को तमंचा लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह युवक ने छिपते-छिपाते जान बचाई। कातिलाना हमले के बाद बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र राम दुलारे ने बताया कि पड़ोसी से उसका रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम इसी अदावत में मारपीट के बाद दबंगों ने उसकी पिटाई करने के बाद जान से मारने की नियत से तमंचा लेकर दौड़ा लिया। जान बचाते हुए युवक भाग कर घर पहुंचा। बताया कि घर में घुसने के बाद भी घंटो उसके दरवाजे पर धमकियां दी गई। बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस घटना की तफ्तीश और हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed