फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two workers fell from the roof of a cowshed; one died.

Panipat News: गोशाला की छत से गिरे दो श्रमिक, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Two workers fell from the roof of a cowshed; one died.
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में संजय चौक के पास स्थित जीटी रोड गोशाला में निर्माणाधीन लेबर क्वार्टर में काम करते हुए दो श्रमिक नीचे गिर गए। यूपी के गोंडा जिले के पुरवा कदीपुर निवासी रमेश (44) की मौत हो गई। वहीं, अजय घायल हो गए। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोप लगाए कि छत पर ईंट पहुंचाने वाली ट्राली से करंट लगने से हादसा हुआ। उधर पुलिस का कहना है कि बाद में परिजनों ने पैर फिसलकर गिरने की बात कही है।
विज्ञापन

यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले राजू ने बताया कि उनके जीजा रमेश काफी समय पानीपत के सनौली रोड स्थित एक कॉलोनी में रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार शाम को करीब सात बजे वह संजय चौक के पास गोशाला में दूसरी मंजिल पर बन रहे श्रमिक क्वार्टर पर काम कर रहे थे। उनके साथ अजय भी काम कर रहे थे। काम करते समय पैर फिसलने से रमेश और अजय नीचे गिर गए।
विज्ञापन

घायल अवस्था में दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर रमेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजय को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। शुरुआत में परिजनों ने छत पर ईंट पहुंचाने वाली ट्राली में करंट आने से हादसा होने की बात कही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। थाना सेक्टर-29 प्रभारी रोबिन ने बताया कि रमेश की पत्नी अंजली के बयान दर्ज किए। उन्होंने पैर फिसलकर गिरने की ही बात कही है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली से जुड़ा काम नहीं हो रहा था : रामनिवास
गोशाला के प्रधान रामनिवास गुप्ता ने कहा कि जहां पर श्रमिक काम कर रहे थे वहां बिजली से संबंधित का कोई काम नहीं था। हादसे के समय बाकी अन्य श्रमिक बाहर थे। जिस कारण हादसों के सही कारणों के बारे में अभी कोई पता नहीं चला है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed