फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bursting firecrackers from a Bullet proved costly, police issued a challan of Rs 20,500

Ambala News: बुलेट से पटाखे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 20,500 रुपये का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Bursting firecrackers from a Bullet proved costly, police issued a challan of Rs 20,500
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालकर लोगों को परेशान करना एक चालक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का 20,500 रुपये का चालान काटा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति है।

थाना शहर पिहोवा प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि सड़क पर इस तरह वाहन चलाकर आमजन को परेशान करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। सड़क पर वाहन चलाते समय दूसरों की सुरक्षा और सार्वजनिक शांति का भी ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से बुलेट समेत अन्य मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे बजाने वालों को चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शहरवासियों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई चालक मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर लोगों को परेशान करता है तो उसकी फोटो लेकर पुलिस को भेजें। पुलिस सूचना के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed