फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Miscreants snatched a gold chain from a businessman's neck.

Panipat News: कारोबारी के गले से बदमाशों ने झपटी सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched a gold chain from a businessman's neck.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 में पुराना महिला थाने के पास सब्जी खरीदते समय वेस्ट कपड़ा कारोबारी ऋषभ बंसल के गले से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सेक्टर-17 निवासी ऋषभ बंसल ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब आठ बजे पुराना महिला थाने के पास रेहड़ी से सब्जी खरीद रहे थे। सब्जी लेने के बाद जैसे ही वह अपनी गाड़ी में बैठने लगे तो मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से चार तोले सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन

घटना के बाद बदमाश वहां से भाग गए। उन्होंने मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-13-17 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि बदमाशों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। कैमरे में कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed