फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man jumped in front of train life

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Sat, 25 Apr 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 25 Apr 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
चरवा (कौशाम्बी)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर रैया देहमाफी गांव के समीप एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। चर्चा है कि उसकी पत्नी मायके से घर नहीं आ रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चक बादशाहपुर (पांडेयमऊ) गांव निवासी लालबहादुर (27) पुत्र रामप्रसाद की शादी दो साल पहले चरवा खुर्द गांव की कविता से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के एक साल बाद ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद कविता गुस्से में मायके चली गई। तब से वह मायके में ही रहने लगी। शुक्रवार को लालबहादुर पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था। युवक के तमाम प्रयास के बाद भी विवाहिता ससुराल आने को राजी नहीं हुई। इसके बाद वह ससुराल से घर के लिए निकल पड़ा।
विज्ञापन


वहां से आने के बाद युवक रैया देहमाफी गांव के समीप से गुजरी रेल लाइन पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसी समय इलाहाबाद की ओर से ट्रेन आ रही थी। रेल लाइन के किनारे साइकिल खड़ी कर युवक ट्रेन के सामने कूद गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। उधर, युवक को ट्रेन के सामने कूदते देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े। हालांकि जब तक लोग मौके पर पहुंचते, देर हो चुकी थी। युवक के ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की सूचना लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक के शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर-परिवार के साथ ससुराल में भी कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed