{"_id":"6a9c52adf4368a3f70059df3","slug":"uncle-in-law-accused-of-raping-a-woman-in-a-car-after-making-her-drink-a-spiked-soft-drink-hapur-news-c-135-1-hpr1001-147866-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फूफा पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में महिला से दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फूफा पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में महिला से दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
हापुड़। जिला मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति के फूफा पर नशीली कॉल्डड्रिंक पिलाकर गांव असौड़ा के पास कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर उन्हें मेरठ शास्त्रीनगर चुंगी पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी फूफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 28 अगस्त की सुबह वह अपनी डेढ़ माह की पुत्री को लेकर हापुड़ तहसील के पास स्थित एक अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थीं। इसी बीच उनके पति के फूफा निवासी मोहल्ला मजीदनगर मेवागढ़ी लिसाड़ीगेट जिला मेरठ का उनके पास फोन आया। उन्होंने हापुड़ में अपनी पुत्री की दवाई लेने की बात आरोपी को बता दी। हापुड़ में ही होने की बात कहकर आरोपी कार लेकर उनके पास आ गया और वह कार में बैठ गईं। गांव असौड़ा के पास पहुंचने पर आरोपी एक कैंटीन से कॉल्डड्रिंक ले आया और उन्हें पिला दी। इसके बाद वह नशे में हो गई और आरोपी ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उन्हें व उनकी पुत्री को कार से फेंककर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी मेरठ शास्त्रीनगर चुंगी पर बच्ची समेत उन्हें छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचकर उन्होंने दादी व पिता को आपबीती सुनाई।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।