{"_id":"6a9c51e8c9a1369a4f07e0c9","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144690-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के बीलपुर गांव में शनिवार दोपहर एक विवाहिता ने घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था।
बीलपुर गांव निवासी अनूपा (29) पत्नी रामकुमार ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। पति रामकुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रामकुमार ने बताया कि वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं और घटना के समय घर पर नहीं थे। जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रामकुमार ने बताया कि अनूपा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। दोनों की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी और उनकी एक बच्ची है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी है। अनूपा का मायका मध्यप्रदेश के सतना क्षेत्र में बताया गया है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।