{"_id":"a80e243226bbf5fcd0c97ca6a17cfd7c","slug":"the-teacher-s-account-shoplifter-made-40-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के खाते से उचक्के ने उड़ाया 40 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के खाते से उचक्के ने उड़ाया 40 हजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। क्षेत्र के एक स्कूल तैनात शिक्षिका के खाते से उचक्के ने 40 हजार रुपये पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह शिक्षिका का एटीएम कार्ड पैसा निकालने के दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने बहाने से बदल लिया था। खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी होते ही शिक्षिका के होश उड़ गए। उसने बैंक पहुंचकर घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। साथ ही एटीएम कार्ड को लाक करा दिया है। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को भी दे दी है।
इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सूबेदारगंज मोहल्ले की रहने वाली सुमन श्रीवास्तव चायल ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल पुरामुफ्ती में सहायक अध्यापिका हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह पुरामुफ्ती स्थित एटीएम बूथ से पैसा निकालने गई थीं। बताया कि कई बार प्रयास करने के बाद भी एटीएम से पैसा नहीं निकल पाया। इस पर वहां मौजूद दो युवकों ने बहाने से उनका एटीएम कार्ड लेकर उसकी मदद करने की कोशिश की थी। शिक्षिका का आरोप है कि मदद के बहाने इन युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया था। साथ ही पैसा निकालते समय उसका पिन नंबर भी जान लिया।
इधर, उसके वापस लौटने के कुछ देर बाद ही इन उचक्कों ने किसी दूसरे एटीएम बूथ में जाकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिया। दोपहर शिक्षिका के मोबाइल पर जब 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। खाते से मोटी रकम गायब देख वह भागकर बैंक पहुंची। उसने शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी देते हुए एटीएम कार्ड को लाक कराया। साथ ही घटना की जानकारी पुरामुफ्ती पुलिस को भी दी। शिक्षिका से तहरीर लेकर पुलिस उचक्कों की खोजबीन में जुटी है।