{"_id":"3bf2031036871a5a9de6069b5db4e5cf","slug":"the-police-arrested-innocent-drinde-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मासूम के दरिंदे को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के दरिंदे को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।
विज्ञापन
मासूम बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले युवक को शनिवार देर रात कोखराज
पुलिस ने धर दबोचा। घटना के बाद वह मेला बाग के समीप एक झाड़ी में आकर छिपा
था। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दरिंदे को सलाखों
के पीछे भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
बता दें कि कोखराज इलाके के एक गांव की छह वर्षीय बच्ची शनिवार दोपहर घर के सामने बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक उसे बहाने से खेत की ओर बुला ले गया। सुनसान इलाके में ले जाने के बाद युवक ने मुंह दबाकर मासूम की अस्मत लूट ली। हवस मिटाने के बाद खून से लथपथ बच्ची को छोड़कर दरिंदा भाग निकला। देर रात पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही नन्हेंलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश शुरू की।
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुराचार का अभियुक्त मूरतगंज के समीप मेला बाग में झाड़ी में छिपा है। पुलिस ने मेला बाग में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय ने बताया कि मासूम के साथ दरिंदगी के बाद युवक गांव में हंगामा होने के डर से जान बचाकर भाग निकला था। युवक ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने लिखापढ़ी करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे के भीतर की गई गिरफ्तारी पर एसओ कोखराज विपिन त्रिवेदी और उनकी टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
कोखराज इलाके की दुराचार पीड़िता बच्ची को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से सहायता दी जाएगी। नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के पखवारे भर के भीतर एक लाख रुपये और इसके बाद चार्जशीट दाखिल होने के बाद दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़िता को दी जाएगी।