{"_id":"5a5ce39f4f1c1b7b268b48de","slug":"the-intoxicated-youth-beat-the-neighbors-torn-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने पड़ोसन को पीटा, फाड़े कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवकों ने पड़ोसन को पीटा, फाड़े कपड़े
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के हसनपुर पूरब गांव में शराब के नशे में धुत दबंगों ने पड़ोसन को बेरहमी से पीटते हुए निर्वस्त्र कर दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
कोखराज थाना क्षेत्र के हसनपुर पूरब गांव निवासी तुलसी देवी पत्नी रामसिंह ने बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी खुन्नस चल रही है। इसी अदावत में रविवार की शाम शराब के नशे में धुत पड़ोसियों ने घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए हमलावरों ने महिला को दबोच कर बेरहमी से पीटते हुए निवर्स्त्र कर दिया। चीख पुकार सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए महिला की जान बचाई।
गांव वालों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।