{"_id":"5ac2e00c59dc2e2edd940060913fbda9","slug":"the-death-of-the-mother-and-infant-during-delivery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 08 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
चायल(ब्यूरो)। पिपरी इलाके के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। बुधवार रात गर्भवती विवाहिता को झलवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जच्चा-बच्चा की हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि पिपरी के पीपलगांव गांव में ब्याही युवती अर्चना देवी पत्नी राजकुमार कुछ दिनों से मायके कादिलपुर गांव में रहती थी।
बुधवार रात उसे प्रसव पीड़ा होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मृत बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी भी हालत बिगड गई। जब तक प्रसूता को इलाज के लिए परिजन कहीं और ले जाते उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत से घर-परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।