फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The death of the innocent in a road accident

सड़क हादसे में मासूम की मौत

Tue, 16 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 16 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
The death of the innocent in a road accident
सिराथू/कड़ा। सैनी कोतवाली के अंतू का पुरा गांव के रहने वाले मासूम बच्चे अनिकेत (5) पुत्र बृजमोहन की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घर के सामने खेलते उसे तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। खून से लथपथ बच्चे की लाश देखकर जब तक घर-परिवार और आसपास के लोग दौड़े। कार लेकर चालक भाग निकला था। मासूम की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतू का पुरवा गांव निवासी बृजमोहन का बेटा अनिकेत (5) सोमवार को दिन में करीब 11 बजे घर के सामने सड़क किनारे खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियोें के मुताबिक तभी वहां से तेज रफ्तार जायलो कार निकली। कार सड़क किनारे खेल रहे अनिकेत को रौंदते हुए निकल गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, कार की चपेट में बच्चे को आया देख आसपास मौजूद रहे लोगों के होश उड़ गए। चीखते-चिल्लाते परिजन और गांववाले दौड़े। जबतक लोग सड़क पर पहुंचते, चालक कार समेत भाग निकला था।
विज्ञापन


उधर, सड़क पर खून से लथपथ अनिकेत को देख लोगों की रूह कांप गई। परिजन उसे उठाकर रोते-बिलखते नजदीकी अस्पताल की ओर भागे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चेकअप करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मार्ग हादसे में बच्चे की मौत होने की सूचना पर आई देवीगंज चौकी पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतक अनिकेत के बाबा राजाराम की तहरीर पर  अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मासूम बच्चे की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेटे की मौत से मां रामकली की तो रो-रोकर हालत खराब है। उसे ढांढस बंधाने वाली महिलाएं और ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना हादसे में मासूम अनिकेत को गंवाने वाले अंतू का पुरवा गांव के राजाराम के परिवार पर यह  हादसा वज्रपात बनकर गिरा है। मासूम की मौत से पूरा कुनबा दर्द से कराह उठा। बता दें कि दो साल पहले ही राजाराज के बेटे बृजमोहन (अनिकेत के पिता) की मौत पेड़ से गिर जाने से हो गई थी। अब सड़क हादसे ने राजाराम के घर के इकलौते चिराग को भी बुझा दिया है। मासूम नाती अनिकेत की मौत से सदमे में आए राजाराम अपनी किस्मत को कोसते हुए छाती पीट रहे थे। भरी आंख लेकर बार-बार अपना हाथ ऊपर उठाकर ऊपरवाले से यही सवाल कर रहे थे, आखिर बार-बार उसे किस बात की सजा दी जा रही है। वहीं रामकली भी मासूम बेटे का शव देखकर सुध-बुध खो बैठी थी। बता दें कि रामकली ने जहां हादसे में ही दो साल पहले अपना पति गंवाया था। वहीं आज कुदरत ने उससे उसके जीना का आखिरी सहारा बेटा अनिकेत भी छीन लिया। हादसे से पूरे गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या कहकर बूढ़े राजाराम और विधवा रामकली को दिलासा दिलाई जाए। क्योंकि दो साल में हुए दो हादसे ने तो उसका सबकुछ छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed