{"_id":"ece2aa1c92fbf9fccc84ceb4710eebc0","slug":"teenager-missing-feared-abducted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी लापता, अपहरण की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी छह दिनों से लापता है। परिजनों ने किशोरी के अपहरण की आशंका जाहिर की है। साथ ही गांव की ही एक महिला और दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। उधर, किशोरी के कथित अपहरण से घरवाले परेशान हैं।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी एक फरवरी की शाम खेत की ओर गई थी। तभी से वह लापता है। देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर घबराए परिजन उसकी खोजबीन में जुटे, लेकिन किशोरी का कहीं सुराग नहीं लगा। वहीं उसके पिता ने बताया कि बेटी की खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव की ही रहने वाली एक विवाहिता ने उसे बहाने से खेत बुलाया था।
इसके बाद बाइक से आए दो युवक उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर उठा ले गए हैं। इस जानकारी के बाद किशोरी के पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार की शाम नामजद तहरीर पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव की रहने वाली महिला और दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी को बहला फुसलाकर आरोपी युवक भगा ले गए है। घटना की जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी युवकों की धरपकड़ को दबिश दी गई थी, लेकिन सभी फरार हैं। किशोरी और आरोपियों की तलाश की जा रही है।