फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager killed in Sndigddsha

संदिग्धदशा में किशोरी की मौत

Tue, 05 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 05 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
संदिग्धदशा में किशोरी की मौत
विज्ञापन

पुरामुफ्ती के जनका गांव में हुई घटना, फंदे से लटकती मिली लाश
रिश्तेदार के घर शादी में नहीं ले जाने से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करना बता रहे हैं परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। संदिग्धदशा में रविवार की रात जनका (पुरामुफ्ती) गांव की किशोरी मधु (16) की मौत हो गई। घर में फंदे से उसकी लाश लटकती मिली। घटना के समय वह अपने छोटे-भाई के साथ घर में थी। मां-बाप रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। पिता ने बताया कि शादी में साथ नहीं ले जाने से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के जनका गांव निवासी रामबाबू पटेल किसान है। वह घर में पत्नी, दो बेटी और एक बेटे का साथ रहता है। बड़ी बेटी मधु ने इसी साल हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दी थी। रविवार को रामबाबू के एक रिश्तेदार के यहां शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह शाम को पत्नी के साथ चरवा गांव गया था। रात करीब आठ बजे उसकी बड़ी बेटी मधु (16) की लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। बताया जा रहा है कि  मां-बाप के शादी में शामिल होने चले जाने पर तीनों बच्चे ही घर में थे। मधु का छोटा भाई और छोटी बहन घर के बाहर बरामदे में खेल रहे थे। करीब आठ बजे जब दोनों को भूख लगी तो वे भीतर गए। मगर मधु कहीं दिखी नहीं। एक कमरा भीतर से बंद था। दोनों बच्चे उसे खटखटाने लगे। काफी देर तर दरवाजा नहीं खुलने पर वे दोनों रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज पर आसपास के लोग जुट गए। काफी देर तक ग्रामीणों ने भी दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। आखिर में लोगों ने अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ दिया। भीतर मधु की लाश फंदे से लटकती देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर मां-बाप भी भागकर घर आए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मधु ने इसी वर्ष हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed