फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR registered over alleged rape of teenage girl who had gone to relieve herself.

Auraiya News: शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 27 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
FIR registered over alleged rape of teenage girl who had gone to relieve herself.
अयाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के ही विमल पाल उर्फ बल्लू ने उसे अकेला देखकर उसके साथ गलत कार्य किया। घटना के बाद किशोरी डर गई और उसने परिजनों को जानकारी दी। तब परिजन उसे थाना ले आए। सूचना पर सीओ मनोज गंगवार और थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed