फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BSA accused of reappointing dismissed teacher under a new name.

Etah News: बीएसए पर शिक्षक को बर्खास्तगी के बाद नए नाम से नियुक्ति देने का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
BSA accused of reappointing dismissed teacher under a new name.
एटा। मैनपुरी निवासी युवक की शिकायत के बाद तत्कालीन बीएसए के कारनामे उजागर हो रहे हैं। आरोप है कि फर्जी शिक्षक राजकुमार की वर्ष 2023 में बर्खास्तगी के बाद तत्कालीन बीएसए अपने ट्रांसफर से पहले नए नाम उसे नियुक्ति दे गए। उसकी बहन पर भी कूटरचित तरीके नौकरी पाने का आरोप है। इस मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित की थी, लेकिन तबादला होने की वजह से जांच फाइलों में दब गई।
विज्ञापन

मैनपुरी के ग्वालटोली निवासी शिकायतकर्ता विजेंद्र सिंह ने का आरोप है कि राजकुमार ने अपनी बहन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्रुखाबाद के विकास खंड मोहम्मदाबाद में प्राथमिक विद्यालय नगला इंदर में नौकरी दिला दी। तीन साल बहन ने अपना तबादला एटा के ब्लॉक सकीट के प्राथमिक विद्यालय में करा लिया। यहां वह सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। इस संबंध में तत्कालीन जिलाधिकारी ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम में एसडीएम जलेसर और सदर मौजूद थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच में राजकुमार की बहन की भी फर्जी नौकरी पाई गई। इसी बीच जिलाधिकारी का तबादला हो गया। इसके बाद जांच ठंडे बस्ते में पड़ गई। इस मामले में बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी करने की शिकायत मिली है। इस संबंध में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed