फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wall of a dilapidated house collapsed, woman injured under the rubble

Jaunpur News: जर्जर मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला घायल

Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The wall of a dilapidated house collapsed, woman injured under the rubble
खेतासराय मवई गांव में गिरे कच्चे मकान फैला मलबा। संवाद
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह के बड़का पूरा गांव में बुधवार की रात करीब 11 बजे सुरेंद्र सिंह के जर्जर कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर पड़ोसी के घर पर गिर गई। हादसे में घर में सो रही मीरा (32) मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। परिजन उसे शाहगंज स्थित राजकीय अस्पताल ले गए। गुरुवार की सुबह हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने पीजीआई टांडा, अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। गांव निवासी अखिलेश की पत्नी मीरा 32 रात में अपने कच्चे मकान में सो रही थी। घायल महिला मीरा के परिजनों का आरोप है कि जिस मकान की दीवार गिरी, उसमें सुरेंद्र सिंह और उनका परिवार नहीं रहता है। वे पास में अलग मकान बनाकर रहते हैं। जर्जर मकान को गिराने के लिए कई बार कहा गया था, लेकिन उसे नहीं गिराया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मवई में बारिश से कच्चा मकान धराशायी, मलबे में दबी गृहस्थी

खेतासराय। बारिश के कारण शाहगंज ब्लॉक के मवई गांव में बुधवार की शाम को नईम के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबा पड़ोसी शबाना के आंगन में गिरा गया। इससे हैंडपंप, चारपाई, बर्तन सहित गृहस्थी का अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 15 हजार रुपये के सामान का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के दौरान आंगन में कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद यादव ने राजस्व विभाग को दी। गुरुवार को लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article