फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   teenager died in a road accident, one injured2

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की मौत, साथी गंभीर

Thu, 18 Jan 2018 12:26 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Thu, 18 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सैनी के अटसराय रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रू प से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के धुमाई गांव निवासी संदीप कुमार(14) पुत्र राम स्वरूप स्थानीय ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर वह साथी मजदूरों के साथ ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर से ईट की खेप लेकर माढ़ो गांव गया था। ईंट उतारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली से सभी वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


तेज रफ्तार होने के कारण अटसराय रेलवे क्रासिंग के समीप मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ रहा अजय कुमार (14) पुत्र राम बहोरे गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख साथ रहे तीन अन्य किशोर के साथ चालक भाग निकला। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed