{"_id":"5920a07b4f1c1b4270f228c2","slug":"tara-crime-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत के साथ जिंदगी की भी जंग हार गई तारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इज्जत के साथ जिंदगी की भी जंग हार गई तारा
Updated Sun, 21 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती के गौसपुर गांव में 28 मार्च को दुराचार का शिकार हुई महिला की शनिवार को मौत हो गई। घटना के बाद महिला ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
गौसपुर गांव की तारा देवी की 28 मार्च को तबियत खराब हो गई थी। महिला गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक गब्बर के यहां अकेली ही इलाज कराने गई थी। चिकित्सक ने इलाज के बहाने उसको अंदर बुलाया और उसके साथ दुराचार किया था। महिला किसी तरह वहां से छूटकर घर आई और पति संतोष कुमार को जानकारी देने के बाद आत्महत्या करने की नीयत से अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी। पति के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने किसी तरह उसको बचाया था।
मगर तारा गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे इलाहाबाद के एसआरएन में भर्ती कराया गया था। शनिवार को महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस आरोपी गब्बर को जेल भेज चुकी है। उल्लेखनीय है कि छेड़खानी या दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्महत्या करने की जिले में यह तीसरी घटना है। तारा देवी से पहले रचना सिंह व संजू देवी ने छेड़खानी के बाद आत्महत्या कर ली थी।