फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tara crime case

इज्जत के साथ जिंदगी की भी जंग हार गई तारा

Sun, 21 May 2017 01:37 AM IST
Updated Sun, 21 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
tara crime case
क्राइम
पूरामुफ्ती के गौसपुर गांव में 28 मार्च को दुराचार का शिकार हुई महिला की शनिवार को मौत हो गई। घटना के बाद महिला ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गौसपुर गांव की तारा देवी की 28 मार्च को तबियत खराब हो गई थी। महिला गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक गब्बर के यहां अकेली ही इलाज कराने गई थी। चिकित्सक ने इलाज के बहाने उसको अंदर बुलाया और उसके साथ दुराचार किया था। महिला किसी तरह वहां से छूटकर घर आई और पति संतोष कुमार को जानकारी देने के बाद आत्महत्या करने की नीयत से अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी। पति के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने किसी तरह उसको बचाया था।
विज्ञापन


मगर तारा गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे इलाहाबाद के एसआरएन में भर्ती कराया गया था। शनिवार को महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस आरोपी गब्बर को जेल भेज चुकी है। उल्लेखनीय है कि छेड़खानी या दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्महत्या करने की जिले में यह तीसरी घटना है। तारा देवी से पहले रचना सिंह व संजू देवी ने छेड़खानी के बाद आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed