फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tahsil devas drink water

शराब पीकर तहसील दिवस में पहुंचे फरियादी भेजे गए जेल

Thu, 08 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 08 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
tahsil devas drink water
other
जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन बुधवार को सिराथू में हुआ। डीएम व एसपी फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान दो लोग शराब पीकर शिकायत करने पहुंच गए। इससे नाराज डीएम ने उनको जेल भेजवा दिया। साथ ही पान खाकर आने वालों पर पांच सौ रुपया का जुर्माना लगाया। तहसील दिवस में कुल 101 शिकायती पत्र आए। इनमें से पांच का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


   जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह बुधवार को फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। इसी दौरान दो लोग शराब पीकर शिकायत करने पहुंच गए। शराब की गंध आने पर डीएम ने भड़क गए। दोनों को सैनी पुलिस के हवाले करते हुए कोतवाल को निर्देश दिया कि इनको जेल भेजा जाए। इसके अलावा चार लोगों पर पान खाकर आने के जुर्म में पांच सौ का जुर्माना लगाया गया। डीएम की इस कार्रवाई से फरियादियों के होश उड़ गए। कई कर्मचारी भी सकते में आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने सभी फरियादियों की शिकायत सुनीं। कुल 101 शिकायती पत्र आएं। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि एक महीने से अधिक यदि शिकायती पत्र लंबित रहे तो कार्रवाई की जाएगी। उनका वेतन रोका जाएगा। शिकायतों का निस्तारण होने पर ही वेतन जारी किया जाएगा। राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियाें को निर्देश दिया कि राजस्व विवाद के मामलों में दोेनों विभाग टीम गठित करें। संयुक्त टीम से जांच कराने के बाद ही कार्रवाई करें। इस कार्रवाई में हीलाहवाली न की जाए और समय पर न्याय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed