फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   student jump in well

मारपीट के बाद कुएं में कूदा छात्र, गंभीर

Sun, 05 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 05 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
student jump in well
crime
कोखराज थाना क्षेत्र के चकमाहपुर पांडेयमऊ गांव में रविवार की सुबह खेल रहे एक छात्र का गांव के ही लड़के से झगड़ा हो गया। मारपीट में एक घायल लड़के ने छात्र के परिजनों से शिकायत करने की धमकी दी। इस पर छात्र ने परिजनों की मार से बचने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने आनन-फानन में छात्र को बाहर निकाला। छात्र एसआरएन अस्पताल (इलाहाबाद) में भर्ती है।  
विज्ञापन


  चकमाहपुर पांडेयमऊ गांव निवासी दिनेश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र राजनारायण कक्षा छह का छात्र है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह गांव के मोलू के साथ कंचा खेल रहा था। किसी बात को लेकर मोलू से कहासुनी हुई तो राजनारायण ने उसको पीट दिया। इससे मोलू घायल हो गया था। मोलू ने इसकी शिकायत परिजनों से करने की धमकी दी। परिजनों की डाट व मार से बचने के लिए राजनारायण ने बिना सोचे-समझे बगल में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। राजनारायण के कुएं में कूदते ही मोलू ने शोर मचाया। गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह उसको बाहर निकाला गया। राजनारायण को गंभीर चोटें आई थीं। राजनारायण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद एसआरएन रेफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed