{"_id":"579a50e44f1c1b365a21ecd5","slug":"student-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत छात्रा परिचित के साथ आई घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत छात्रा परिचित के साथ आई घर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के एक गांव की अपहृत छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह एक परिचित के साथ घर पहुंची। छात्रा ने बताया कि एक अज्ञात बाबा ने उसे कुछ सुंघाकर अपहृत कर लिया था। उसके चंगुल से छूटकर भाग रही छात्रा को मिले परिचित ने घर पहुंचाया। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने अज्ञात बाबा के खिलाफ तहरीर दिया है।
सोमवार को घर से किताब खरीदने के लिए मनौरी बाजार कहकर निकली छात्रा वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो उसका कोई सुराग नहीं लग सका। छात्रा के गायब होने पर परिजनों का हाल बेहाल था। बृहस्पतिवार को घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को बताया कि बाजार में उसे एक बाबा मिला। उसने रुमाल उसके चेहरे पर लगाया फिर वह बेहोश हो गई। होश आया तो उसने खुद को इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर पाया। छात्रा ने बताया कि इसी बीच बाबा किसी काम से स्टेशन के अंदर गया।
उसे अंदर जाता देख छात्रा पैदल ही वहां से भाग निकली। बुधवार की रात पैदल आते समय बेगम बाजार जीटी रोड पर एक परिचित मिला। परिचित ने उसे रात भर अपने घर में रखा। सुबह उसे लेकर गांव पहुंचा और परिजनों के हवाले किया। छात्रा ने परिजनों को आप बीती बताया तो वह उसे साथ लेकर पूरामुफ्ती थाने पहुंचे और अपहरण करने वाले अज्ञात बाबा के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर छात्रा के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।