{"_id":"58051a044f1c1b592c703123","slug":"stamp-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली टिकट के साथ पकड़ा गया स्टांप विक्रेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली टिकट के साथ पकड़ा गया स्टांप विक्रेता
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल तहसील में सोमवार दोपहर युवकों की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने एक स्टांप वेंडर के कब्जे से नकली टिकट बरामद किए। स्टांप वेंडर नोटरी के टिकट को कलर प्रिंटर से निकालकर हलफनामा बनाकर बेच रहा था। नायब तहसीलदार ने आरोपी के खिलाफ पिपरी थाना में मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उपजिलाधिकारी चायल अश्विनी श्रीवास्तव के कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब दो दर्जन युवक पहुंचे। आय, जाति व निवास के लिए आवेदन करने वाले युवाओं ने हलफनामा बनवाया था। इनके हलफनामा में नकली टिकट लगे थे। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार सुदीप कुमार को छापा मारकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। युवकों की निशानदेही पर नायब तहसीलदार ने स्टांप वेंडर धर्मेंद्र कुमार के काउंटर पर छापा मारा। धर्मेंद्र के काउंटर से नायब तहसीलदार ने 12 नकली टिकट बरामद किए। ये टिकट दस-दस रुपये के थे। इन टिकटों को कलर प्रिंटर से स्कैन कराकर निकाला गया था। नायब तहसीलदार ने होमगार्डों की मदद से स्टांप वेंडर को गिरफ्तार कराया। इसके बाद पिपरी थाने की पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पिपरी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र आए। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्टांप वेंडर चायल का रहने वाला है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि युवकों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। अच्छा हुआ कि युवकों की निगाह पड़ गई। यदि किसी उच्च स्तर पर मामला फंसता तो युवक की भी भूमिका संदिग्ध हो जाती। मामले के आरोपी का स्टांप लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा।