{"_id":"97844c6e1865a36db8fe2ea04a14dfc7","slug":"shu-store-stolen-goods-worth-millions-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शू-स्टोर से लाखों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शू-स्टोर से लाखों का माल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी (ब्यूरो)। बेखौफ चोरों ने बृहस्पतिवार की रात शुक्लन का पुरा गांव के समीप स्थित शू-स्टोर में सेंध लगाकर करीब 1.50 लाख का सामान पार कर दिया। दुकान में चोरी होने की भनक सुबह लोगों को लगी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के शुक्लन का पुरा गांव निवासी कंधईलाल की गांव के समीप बने कमरे में जूते-चप्पल की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके रोज की तरह घर चला आया था। रात में दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर दुकान का सारा सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी के मुताबिक दुकान से करीब 1.50 लाख रुपये के जूते-चप्पल आदि सामान चोरी गए। सुबह गांववाले जब खेतों की तरफ जा रहे थे, तो दुकान में छेद देखकर उनके होश उड़ गए।
चोरी होने की आशंका पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दुकानदार को दी। इससे उसके होश उड़ गए। उधर, दुकान में चोरी होने की भनक लगते ही गांववाले भी जमा हो गए। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उधर, दुकान में हुई चोरी से गांववालों में भी दहशत है।