फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shoot at bara

साथी को गोली मारकर भागे हमलावर सड़क हादसे में घायल

Wed, 02 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 02 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
shoot at bara
crime
कौशांबी थाना क्षेत्र के विदांव गांव के समीप म्योहर के एक युवक को इलाहाबाद से आए दो युवकों ने गोली मार दी। इसी दौरान भागते समय हमलावर डहिया गांव के सामने  हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है, उधर घायल युवक को इलाहाबाद के एसआरएन में भर्ती कराया गया है। कौशांबी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। घायल व आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के बताएं जा रहे हैं।
विज्ञापन


    म्योहर निवासी अनिल कुमार (25) पुत्र सियाराम से मिलने के लिए बुधवार की सुबह इलाहाबाद के पोंगहट पुल (धूमनगंज) निवासी अमित पुत्र ननकू व अजय कनौजिया पुत्र नरेश आए। अनिल इलाहाबाद में मजदूरी करता है। बातचीत करने के बाद तीनों एक ही बाइक में बैठकर कौशांबी की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे अजय व अमित ने विदांव गांव के समीप अनिल को गोली मार दी। चेहरे पर गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर सरायअकिल की ओर भागे। सूचना पर कौशांबी थाने की पुलिस ने घायल अनिल को जिला अस्पताल भेजा और अधिकारियों को सूचना दी। सरायअकिल थाने की पुलिस हमलावरों के पीछे लग गई।
विज्ञापन


डहिया गांव के सामने हमलावरों की बाइक से सामने से आ रहे बाइक सवार शिक्षक भूपेंद्र सिंह निवासी नादिन का पुरवा की टक्कर हो गई। हादसे में शिक्षक समेत आरोपी अमित व अजय घायल हो गए। इसी बीच पीछा करते हुए एसआई ओमनारायण गौतम व उमेश सिंह पहुंच गए। घायलों के कब्जे से दो तमंचा, कारतूस व बम बनाने का सामान बरामद कर उन्हें सरायअकिल सीएचसी में भर्ती कराया। एएसपी वीरेंद्र ने बताया कि रुपये के लेनदेन के विवाद में यह घटना हुई है। घायल अनिल को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। अनिल के पिता सियाराम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि तीनों अपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed