फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   saudi arab and kuvat

सऊदीअरब और कुवैत में बकरी चरा रहे युवा

Sun, 16 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 16 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
saudi arab and kuvat
कौशाम्बी
एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार हुए सिराथू क्षेत्र के चार युवक सऊदीअरब व कुवैत में बकरी चरा रहे हैं। इतना ही नहीं जितने रियाल व दीनार दिलाने का दावा किया गया था, उसका आधा मिल रहा है। ज्यादती का शिकार हुए युवा वहां रो रहे हैं। फोन पर इनकी आवाज सुनकर परिजन भी आंसू बहाने लगते हैं। चार युवकों के परिजनों ने शनिवार को थाना दिवस में अलीपुरजीता के एजेंट इरशाद अहमद के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  कौशाम्बी में कबूतरबाजों का जाल फैला हुआ है। युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एजेंट लूट रहे हैं और पुलिस तमाशा देख रही है। सैनी कोतवाली में शनिवार को चार लोगों ने अलीपुरजीता के एजेंट इरशाद अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घरियारीपुर के मिथलेश कुमार पुत्र बाबूलाल को गैस वेल्डिंग का काम दिलाने के बहाने उससे एजेंट ने एक लाख 20 हजार रुपये लिए और सऊदीअरब भेज दिया। इसी गांव के सुरेश कुमार को भी एक लाख 20 हजार रुपये लेकर इरशाद ने सऊदीअरब भेजा था।
विज्ञापन


यह दोनों सऊदीअरब पहुंचे तो वहां उनको बकरी चराने काम काम दिया गया। आधी रकम भी दी जा रही है। इरशाद ने इनके अलावा कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर महराजपुर मजरा परास के कृष्ण कुमार और गजेंद्र कुमार निवासी अनेठा से भी मोटी रकम ली गई। चारों युवक बकरी चरा रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। शनिवार को चारों युवकों के परिजनों ने सैनी कोतवाली पुलिस से शिकायत की। सुरेश की पत्नी सुशीला ने भी शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबूतरबाजों के खिलाफ क्यों नहीं होती कार्रवाई
जनपद में कबूतरबाजों का पूरा गिरोह सक्रिय है। एजेंट युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम लेते हैं। इसके बाद एग्रीमेंट कर युवाओं को सऊदीअरब, कुवैत आदि जगहों पर वीजा देकर भेज दिया जाता है। जहां इनसे हाड़तोड़ मेहनत करवाई जाती है। इतना ही नहीं इनको बंधक बनाकर भी काम कराया जाता है। टीकरडीह गांव के चार युवक सऊदीअरब के निलहज्जा में बंधक बनाए गए थे। किसी तरह यह वहां से छूटे थे। इनके भी मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को हुई शिकायत को लेकर भी पुलिस गंभीर नहीं है।

गीता देवी की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
सौंरई बुजुर्ग गांव की गीता देवी का पति इंद्रजीत यादव छह साल से सऊदीअरब में है। छह माह तक इंद्रजीत ने एजेंट उमर के जरिए पत्नी गीता से बातचीत की, इसके बाद से उसकी कोई बातचीत नहीं हुई न ही वह लौटकर आया। मामले में उमर के खिलाफ गीता देवी ने शुक्रवार को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गीता का आरोप है कि पुलिस प्रकरण में टालमटोल कर रही है।


यदि एजेंट के खिलाफ शिकायत की गई है तो जांच करवाई जाएगी। इस संबंध में सैनी कोतवाली पुलिस से भी पूछताछ की जाएगी। आरोप सही मिले तो एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
आशुतोष मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed