फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Safari was the poor man 's greed

सफारी के लालच में युवक हुआ कंगाल

Sat, 25 Apr 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 25 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। इनाम में लक्जरी गाड़ी सफारी देने का लालच देकर उचक्कों ने इछना गांव के युवक को कंगाल बना दिया। साइबर क्राइम के मास्टर माइंडों ने मोबाइल से सफारी का लकी विनर बताकर उसे 9.72 लाख रुपये का चूना लगा दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने अज्ञात 6 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


द्वाबा के युवाओं पर इन दिनाें घर बैठे करोड़पति बनने का भूत सवार है। इसी लालच में वे लगातार लुट भी रहे हैं। उचक्के लोगों को मोबाइल फोन पर काल अथवा मैसेज भेजकर उन्हें स्कीम का विजेता बताकर उनसे मोटी रकम अपने खाते में स्थानांतरित करा लेते हैं। इसके बाद मोबाइल बंद कर गायब हो जाते हैं। धोखाधड़ी की ऐसी ही लूट की घटना सरायअकिल कोतवाली के इछना गांव के युवक महेन्द्र कुमार पुत्र गोपी नाथ के साथ भी हुई है। महेंद्र ने बताया कि 15 मार्च 2015 को  उसके मोबाइल पर बारी-बारी से आधा दर्जन लोगों ने उससे बात की। इन सभी युवकों ने उसे सफारी गाड़ी का लकी विजेता बताया।
विज्ञापन


साथ ही बहाने से 15 से 17 मार्च के बीच उससे 9 लाख 72 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराकर ऐंठ लिया। साइबर क्राइम के इन मास्टर माइंडों ने उसे कंगाल बनाने के बाद अपना मोबाइल स्विच आफ कर लिया है। इधर, 9.72 लाख रुपये की मोटी रकम भेजने के बाद भी गाड़ी नहीं मिलने पर उसने उन नंबरों पर संपर्क साधना शुरू किया, जिससे उसे फोन करके पैसे मंगाए गए थे। सभी मोबाइल स्विच आफ है। महीने भर तक परेशान होने के बाद बृहस्पतिवार को महेंद्र ने सरायअकिल कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी कहां के रहने वाले हैं? इसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed