{"_id":"5a02134f4f1c1bc1678b9e20","slug":"rookhsar-baano","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर के सितम से चकनाचूर हुआ अरमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौहर के सितम से चकनाचूर हुआ अरमान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी के चूहापीरन गांव में ब्याही युवती का जीवनसाथी सितमगर निकला। बाइक-एक लाख रुपए की खातिर विवाहिता को पीट जिंदा जलाने का प्रयास किया। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल गहने छीनकर घर से भगा दिया। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
सैनी कोतवाली के कमासिन गांव की रुखसार बानो का निकाह साल भर पहले चूहापीरन गांव में महताब से हुआ था। विवाहिता ने बताया कि निकाह के बाद से ही शौहर के साथ अन्य लोग उसे यातनाएं देने लगे। शौहर के सितम ने युवती के अरमानों को चकनाचूर कर दिया। दहेज में बाइक और एक लाख रुपए नहीं मिनने पर सितमगर शौहर ने जुल्म की हदें पार कर दिया। रविवार की रात विवाहिता को बेरहमी से पीटते हुए ससुराल वालों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया।
चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो विवाहिता की जान बची। सुबह घर वाले उसे दोबारा पीटने के बाद गहने छीनकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई तो वह सन्न रह गए। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बनी। सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
16 बरस बाद हैवान बना जीवनसाथी
सैनी गांव में ब्याही महिला का जीवनसाथी 16 साल बाद जुल्म की शुरूआत की। श्रीपति पत्नी शिवमोहन ने बताया कि छोटी-छोटी बातों पर आए दिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती है। पति की हैवानियत से खफा पीड़िता सोमवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने सैनी एसओ को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।