{"_id":"58bc55224f1c1b6001e7eb8c","slug":"road-accident-two-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी और कोखराज इलाके में रविवार हो अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी समेत भाग निकले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
धाता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अवधेश कुमार का परिवार इन दिनों ननिहाल सैनी के कंथुआ गांव में है। रविवार की सुबह उसका बेटा संतोष कुमार (09) घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख घर-परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
इसी तरह कोखराज कोतवाली के कसिया पूरब गांव का रहने वाला दीपू (28) पुत्र शारदा प्रसाद रविवार की शाम चाकवन बाजार सब्जी खरीदने के लिए गया था। सब्जी खरीदने के बाद वह सड़क पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार टवेरा युवक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टवेरा चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतकों के घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग जख्मी
सैनी और कोखराज इलाके में रविवार को हुए मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। सैनी कोतवाली के कोरियो गांव निवासी सूर्यभान पुत्र गंगा प्रसाद रविवार की दोपहर बाइक से अजुहा बाजार जा रहा था। लोहदा मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह जख्मी हो गया। इसी तरह कानपुर निवासी वतन पुत्र कमला कांत को ननमई मोड़ के समीप कार ने टक्कर मार दी। घायलों को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।
बाइकों की भिड़ंत में दंपति घायल
इलाहाबाद करेली मोहल्ला निवासी मुनीर अहमद रविवार को पत्नी सायना को लेकर बाइक से करारी दावत में शामिल होने के लिए गए थे। दोपहर बाद घर लौट रहे थे। रहीमाबाद गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
गड्ढे में गिरी बाइक, तीन घायल
करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर संवरों के सामने रविवार की सुबह अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिर गई। बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरामुफ्ती के अहमदपुर पावन निवासी नाटे पुत्र रामलाल अपने साथी लवकुश व महंगू को बाइक पर बैठाकर रविवार की सुबह करीब दस बजे करारी के मोअज्जमपुर गांव जा रहा था। जैसे ही वह अमीनपुर संवरों गांव के समीप पहुंचा। बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद तीनाें सड़क किनारे बेसुध पड़े थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।