फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ringleader of a gang of thieves arrested

अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह का सरगना धराया

Thu, 05 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 05 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ringleader of a gang of thieves arrested
मंझनपुर। द्वाबा में मशीनरी के सामानों की चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को मंगलवार की रात एसओजी और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा। जबकि गिरोह के पांच अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने सरगना की निशाहदेही पर डीजल इंजन, जनरेटर के साथ भारी मात्रा में चोरी के सामान बरामद किया है। यह गिरोह कौशाम्बी, फतेहपुर समेत आसपास के अन्य जिलों में कई साल से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन


मंझनपुर नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात एसओजी टीम के साथ जिले में सक्रिय चोरों के एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लोधना (मंझनपुर) गांव के समीप स्थित ट्यूबबेल में दबिश देकर लवलेश उर्फ छोटू को धरदबोचा। यह नलकूप भी लवलेश का ही था। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि नलकूप की कोठरी में चोरी की कुर्सी, मेज, सीलिंग फैन, सोलर पैनल, पंपिंग सेट, नलकूप का पंखा, चारा मशीन, पपिंग सेट, पनचक्की, प्लास्टिक की पाइप, सब मर्सिबल पंप, साइकिल, जनरेटर, अल्टनेटर आदि सामान भी बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि यह युवक अंतर्जनपदीय चोरों का सरगना है।
विज्ञापन


इसका गिरोह बरसों से कौशाम्बी, फतेहपुर और आसपास के अन्य जिलों से  सोलर पैनल, इंजन, साइकिल आदि चोरी करता रहा है। पूछताछ के दौरान इस युवक ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही इन लोगों ने कुम्हियावां बाजार से दो साइकिल के अलावा दो डीजल इंजन, एक जनरेटर, एक अल्टीनेटर, चार सोलर पैनल, एक पनचक्की, दो सबमर्सिबल पंप और अढ़ौली गांव स्थित राजकीय स्कूल से चार पंखे, टेबल, कुर्सी आदि सामान की चोरी की थी। पुलिस ने पकड़े गए चोर लवलेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। साथ ही दबिश के दौरान उसके भाग निकले चार साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। एसओ  ने बताया कि इस गैंग के सरगना के खिलाफ फतेहपुर, धाता, महेवाघाट और मंझनपुर में चोरी के  4 मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के लोधना गांव के छोटू उर्फ लवलेश बीएससी का छात्र है। शौकीन मिजाज छोटू को इसी शौक ने चोरों के गिरोह का सरगना बना दिया। पुलिस के हत्थे चढ़े इस युवक ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया है।


घर में लगे हैंडपंप को सोलर पैनल से चलाने के  लिए लोधना गांव के छोटू ने घर से 12 हजार रुपये ले रखा था। यह पैसा उससे खर्च हो गया था। इसके बाद उसने अढ़ौली गांव से चार सोलर पैनल चोरी किया। उसने बताया कि छह सोलर पैनल से हैंडपंप की मोटर चलती है। इसके लिए उसे दो सोलर पैनल की और जरूरत थी। दो सोलर पैनल चोरी करने की फिराक में वह आठ दिनों से घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed