फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Reeling from the middle of the train flew rags

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के चीथड़े उड़े

Fri, 22 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 22 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
भरवारी (कौशाम्बी)। भरवारी रेलवे क्रासिंग पर बृहस्वतिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के चीथड़े उड़ गए। मृतक रेलवे लाइन पार कर रहा था। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर पुलिस को सफलता नहीं मिली। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी रेलवे क्रासिंग पर बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे लाइन पार कर रहा अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में अधेड़ के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची अधेड़ के शव से करीब एक दर्जन ट्रेने पार हो चुकी थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से अधेड़ की लाश पहचानने का प्रयास किया। पर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। अधेड़ कहां का रहने वाला था इसे लेकर दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed