फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rapiest and police complain to sp

दुराचार के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, भटक रही पीड़िता

Sun, 03 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
rapiest and police complain to sp
रेप पीड़िता को पोर्न क्लिप देखाई, मांगे 50 हजार - फोटो : मिड-डे
पिपरी इलाके की एक युवती के साथ 15 दिन पहले गांव के तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। दुराचार पीड़िता इन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रही है। शनिवार को उसने इसकी शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ने एसओ पिपरी को प्रकरण की गंभीरता से जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती 16 मार्च की शाम करीब 6 बजे खेत की ओर गई थी। खेत से लौटते समय उसे अकेली देख बाइक से रहे तीनों युवकों ने उसे दबोच लिया। मुंह दबाकर झुरमुट में खींच ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ मनमानी की। दुराचार करने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकले। उधर, युवती के देर तक घर नहीं लौटने पर घरवाले खोजबीन में जुटे। रात करीब आठ बजे वह खेत में अर्ध बेहोशी हालत में पड़ी मिली। युवती को घर लाकर परिजनों ने पूछताछ की तो उसने परिजनों ने युवकों की सारी कारस्तानी बता दी। घरवाले सुबह उसे लेकर थाने गए। आरोप है कि तहरीर देने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें डांटकर थाने से भगा दिया। कई दिनों तक पीड़िता और उसके परिजन रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने का चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शनिवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एएसपी वीरेन्द्र कुमार ने एसओ पिपरी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed