{"_id":"57224bef4f1c1b1a5fa927f7","slug":"rape-case-fir-from-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसन से मारपीट, दुराचार में फंसा पड़ोसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसन से मारपीट, दुराचार में फंसा पड़ोसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
लाोक अदालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसन के साथ दुराचार और मारपीट करना मंझनपुर इलाके के एक युवक को महंगा पड़ा। छह महीने पहले घर में अकेली देख पड़ोसी युवक ने आबरू लूट ली थी। अदालत के आदेश पर बुधवार को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से युवक घर छोड़कर फरार है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि 19 सिंतबर 2015 की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला एक युवक बहाने से घर पहुंचा। अकेली देख युवक उसे दबोच कर कमरे में उठा ले गया। उसके बाद मुंह में कपड़ा ठूस कर अस्मत लूट ली। हवस मिटाने के बाद पिटाई करते हुए युवक ने शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भाग निकला। आरोप है कि दूसरे दिन शिकायत करने पर मंझनपुर पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर बुधवार को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ दुराचार और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंझनपुर कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।