फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rail track

पटरी पर मिला दंपति व बच्ची का शव, हत्या की आशंका

Tue, 05 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 05 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
rail track
crime
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार रेलवे स्टेशन के पास पति-पत्नी और बच्ची का शव सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। एक साथ तीन लाश मिलने से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की तो पता चला कि दंपति खागा फतेहपुर के रहने वाले हैं। जेब से मिले आईकार्ड से पता लगाकर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुुंचे। पुलिस के मुताबिक घटना में कई पेच हैं। ऐसे में मामला हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। परिजनों के मुताबिक आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद घरवाले शव लेकर फतेहपुर खागा लौट गए।
विज्ञापन


फतेहपुर के खागा थाना क्षेत्र स्थित असदउल्ला नगर सोखियानी के रहने वाले संतराम की बहन पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ भैरमपुर में ब्याही है। करीब एक हफ्ते पहले संतराम पत्नी गुड़िया और अपनी तीन वर्षीय बेटी को लेकर बहन के घर आया था। वह रविवार को पत्नी और बेटी को लेकर वापस घर के लिए निकला था। रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सैनी थाना क्षेत्र के कनवार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर विराने में तीन शव पड़े हैं।
विज्ञापन


अजुहा चौकी इंचार्ज सुबह मौके पर पहुंचे तो पति-पत्नी और एक बच्ची का शव पटरी पर पड़ा था। इस बीच वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस को उनकी जेब से वोटर आईडी मिली। उसमें उसका नाम संतराम पुत्र राजकुमार निवास असदउल्लानगर थाना खागा फतेहपुर लिखा था। चौकी इंचार्ज ने खागा पुलिस को सूचना दी तो तीन घंटे बाद संतराम के परिजन अजुहा चौकी पहुंच गए। शवों की शिनाख्त संतराम, गुड़िया और निशा के तौर पर राजकुमार ने किया। पिता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे बहू में आए दिन विवाद हुआ करता था। दोनों कल बहन के यहां से घर लौटने के लिए एक टेंपो से निकले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ भैरमपुर से निकले संतराम, गुड़िया और निशा कनवार कैसे पहुंच गए ये सवाल हत्या की ओर इशारा करता है। बताया जाता है कि घटना स्थल वीराने में है। वहां से हाईवे करीब चार किलोमीटर दूर है। घटना के आसपास कोई आम रास्ता भी नहीं। फिर टंपों वहां से कैसे गुजर रहा था। टेंपो वाले का भी कुछ पता नहीं है। ऐसे में हत्या का शक गहराता है।

पिता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि संतराम अपनी पत्नी गुड़िया और छोटे भाई के बीच अवैध संबंध को लेकर शक करता था। आए दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। हालांकि इस बीच दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं था।


संतराम और उसके पिता लुधिायाने में रहते हैं। करीब एक माह पहले दोनों घर आए थे। इस बीच कई बार संतराम और उसकी पत्नी गुड़िया के बीच विवाद हुआ। संतराम आरोप लगाता था कि गुड़िया का अवैध संबंध उसके छोटे भाई से है। इस बात को लेकर छोटे भाई से भी उसकी अनबन होती रहती थी।

हत्या और आत्महत्या के बीच मामला अटका हुआ है। जांच पूरी होने पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
दिनेश सिंह यादव, सैनी कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed