फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   prizenrs

सिपाही को चकमा देकर कैदी फरार

Wed, 05 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 05 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
prizenrs
crime
 जिला जिला से मंगलवार को पेशी पर आया  सुपारी किलर इकरार अहमद सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। सिपाही को पान खिलाकर आरोपी भागा और अपने साथी की बाइक पर बैठकर गायब हो गया। सिपाही ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया। जिले की सीमा को सील कर पुलिस ने देर शाम तक आरोपी की तलाश की, लेकिन सुराग तक नहीं लगा।  
विज्ञापन


   कौशाम्बी जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजैहिनी खालसा निवासी इकरार अहमद उर्फ चुन्ने मियां पुत्र गुलाम मुस्तफा पेशेवर अपराधी है। वह भाड़े पर हत्या करता था। वर्ष 2007 में इकरार ने प्रतापगढ़ में एक युवक की सुपारी लेकर हत्या की थी। घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने इकरार को गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया था। वर्ष 2014 में इकरार को कौशांबी जेल स्थानांतरित किया गया था। इकरार के खिलाफ कई थानों में लूट, हत्या व हत्या के प्रयास के लगभग 16  मामले दर्ज हैं। मंगलवार को जिला कारागार से इकरार को पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद इकरार ने सिपाही अरुण कुमार से पान खाने की इच्छा जाहिर की। दोनों ने न्यायालय परिसर के बाहर एक गुमटी में पान खाया।
विज्ञापन


इसी दौरान सिपाही को झांसा देकर इकरार भागकर अपने साथी की बाइक पर बैठकर बरईन का पुरवा होते हुए इचौली की ओर भाग निकला। पुलिस कस्टडी से बंदी के फरार होने की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जिले की सीमा को सील कर दिया गया। एसओजी की टीम को शातिर की खोजबीन में लगाया गया। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने सिपाही अरुण कुमार को सस्पेंड कर दिया है। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली में फरार आरोपी व निलंबित सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed