{"_id":"5741fe244f1c1b4648690a72","slug":"powerfull-man-beat-faimily","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने कुनबे को पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने कुनबे को पीटकर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 23 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के खटांगी गांव में रविवार की सुबह दबंगों ने कुनबे को पीटकर अधमरा कर दिया। सुबह हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर तीखी झड़प हुई थी। कुनबे को पिटता देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिपरी थाना क्षेत्र के खटांगी गांव निवासी किशोरी लाल किसान है। रविवार की सुबह उसकी बेटी फूलकली पड़ोस में लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। बताया कि इसी दौरान पड़ोसी ने उसकी पिटाई कर दी। बेटी के घर लौटने पर वह परिवार के साथ उलहना देने पहुंचा तो पड़ोसी ने किशोरी लाल, फूलकली और प्रकाश को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। कुनबे को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।