फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police attack crime

तस्कर भागे, 261 कछुआ बरामद

Mon, 24 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 24 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
police attack crime
crime
कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर सैनी के गुरुकुल आश्रम के समीप एक पिकअप में तस्कर नौ बोरी कछुआ छोड़कर भाग निकले। इन बोरियों में कुल 261 कछुआ थे। तस्कर इन्हें लेकर कोलकाता जा रहे थे। गश्ती पुलिस को देख तस्कर फरार हो गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सैनी कोतवाली पुलिस ने तस्करों का सुराग लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह गुरुकुल आश्रम के समीप एक पिकअप हाईवे पर पंक्चर हो गई। पिकअप अलीपुरजीता की ओर से आई थी। वाहन में सवार लोग पहिया खोल ही रहे थे कि इसी दौरान वहां गश्ती पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार लोग भाग निकले तो पुलिस ने दौड़ा लिया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से नौ बोरे मिले। बोरा खोलकर पुलिस ने देखा तो उसमें कछुआ मिले। सूचना सैनी एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह को दी गई।
विज्ञापन


वह मौके पर पहुंचे। नौ बोरियों में कुल 261 कछुए थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी जवाहर लाल को कछुए सुपुर्द कर दिए गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बरामद कछुओं को कड़ा धाम में हनुमान घाट के सामने गंगा में छोड़ दिया। सैनी एसओ ने बताया कि इन कछुओं को तस्कर कोलकाता ले जा रहे थे। तस्करों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पकड़े जा चुके हैं तस्कर
सैनी कोतवाली पुलिस ने इसके पहले भी कछुआ तस्करों को पकड़ा है। सात साल पहले हाईवे पर एक बोलेरो ट्रक से भिड़ गई। बोलेरो में कछुआ भरकर तस्कर ले जा रहे थे। हादसे के बाद वह वाहन से निकलकर हाईवे पर घूमने लगे तो पुलिस को पता चला था। इसके अलावा गंगा नदी किनारे से भी तस्कर पकडे़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed