{"_id":"5740b8b34f1c1b427cac7f79","slug":"police-arrest-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लूट की बाइक के साथ बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लूट की बाइक के साथ बदमाशों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 22 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी क्षेत्र के रामपुर धमांवा ससुर खदेरी नदी पुल पर बदमाशों द्वारा लूटी गई बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए जाने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल तीन में से दो लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। फरार शातिर बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
बता दें कि शुक्रवार रात सैनी क्षेत्र के सांखा निवासी योगेंद्र सिंह शुक्रवार की रात धाता से अपनी बाइक द्वारा लौट रहे थे। रात तकरीबन साढ़े 10 बजे क्षेत्र के रामपुर धमांवा पुलिया के पास एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश तमंचे की नोक पर योगेंद्र सिंह की बाइक, बैग और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
घटना की सूचना पर हरकत में आई सैनी पुलिस ने रात में काफी प्रयास किया। पर, असफल रही। इंस्पेक्टर सैनी दिनेश सिंह ने बताया कि शनिवार को सिराथू चौकी प्रभारी राकेश गौतम ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर निहालपुर नहर मार्ग पर दोपहर में दो बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशाें की शिनाख्त अशोक सरोज और राजू सरोज निवासी पश्चिम शरीरा के रूप में किए जाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक, बैग और मोबाइल बरामद कर लिया है। गैंग का मुुखिया अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस उसे भी शीघ्र धर दबोचेगी।