फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   phc hospital

प्रसव के बाद प्रसूता को निकालते ही नवजात की मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 25 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
phc hospital
other
नवीन पीएचसी अझुवा में चिकित्सक तो रहते ही नहीं। स्टाफ नर्स को भी एक पीड़ित महिला का दर्द नहीं पता है। शुक्रवार की शाम को कस्बे की गीता देवी ने अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। जन्म होते ही नर्स ने जच्चा-बच्चा को घेर भेज दिया। परिणाम यह रहा कि नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन


    रसूलपुर मढ़ियामई निवासी गीता देवी पत्नी कल्लू गर्भवती थी। शुक्रवार दोपहर को उसको प्रसव पीड़ा हुई तो वह अस्पताल परिजनों के साथ गई। स्टाफ नर्स ने बिना जांच-पड़ताल किए ही उसको वापस घर भेज दिया, जबकि वह दर्द से तड़प रही थी। करीब दो घंटे बाद जब दर्द असहनीय हो गया तो परिजन उसको दोबारा बाइक में बैठाकर अस्पताल ले गए। जहां पर उसने एक नवजात को जन्म दिया। डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार की गैरहाजिरी में स्टाफ नर्स पूर्णिमा देवी ने बिना किसी की सलाह लिए महिला को नवजात बच्चे के साथ घर भेज दिया, जबकि प्रसव पीड़िता को नियमत: स्वस्थ होने तक अस्पताल में रखने का आदेश है। नर्स की इस लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई। इससे पीड़िता के घर में कोहराम मच गया। इस घटना से परिजनों में आक्रोश है। वहीं गीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed