{"_id":"57867b314f1c1b081b13e98b","slug":"petrol-pump-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप सेल्समैन को पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप सेल्समैन को पीटकर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर अराजकतत्वों ने मंगलवार की रात जमकर हंगामा किया। पेट्रोल न देने पर अराजकतत्वों ने तीन सेल्समैनों को जमकर मारा-पीटा। जानकारी होने पर पहुंचे पंप मालिक ने 16 अज्ञात के खिलाफ तहरीर पिपरी थाने में दी। मामला दर्ज कर पिपरी पुलिस अराजकतत्वों की तलाश में जुट गई है। उधर रात में हुई घटना के बाद से पंप के कर्मचारियों में दहशत है।
चायल स्थित साईंराज फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार की रात एक बजे दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे।
कर्मचारियों को जगाकर पेट्रोल देने को कहा। इस पर कर्मचारियों ने रात 11 बजे के बाद पेट्रोल न देने की बात बताया। इस पर चारों बाइक सवार अभद्रता करते हुए लौट गए। कुछ देर बाद आरोपी दर्जन भर और लोगों को साथ लेकर पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान अराजकतत्वों ने पंप पर मौजूद सेल्समैन राकेश के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। दूसरे सेल्समैन वीरेंद्र के पेट में चाकू से वार कर दिया। इससे वह भी घायल होकर तड़पने लगा। तीसरे सेल्समैन हरिहरनाथ के पैर में प्रहार किया। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पंप कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे पंप मालिक रवि यादव ने पिपरी पुलिस को 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर घटना के बाद से पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है।
सीसी टीवी फुटेज पर टिकी पुलिस की निगाह
पिपरी थाने के चायल पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात हुई मारपीट की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद है। मामला दर्ज करने के बाद पिपरी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज का इंतजार है। फुटेज मिलते ही आरोपियों की शिनाख्त कर पिपरी पुलिस गिरफ्तारी करना शुरू कर देगी। ऐसे में साफ है कि पंप पर उत्पात मचाने वाले आरोपी अब कार्रवाई से बच नहीं सकेंगे।